धाम यात्रा

अमरनाथ यात्रा पहलगाम मार्ग से

पहलगाम से अमरनाथ यात्रा

जम्मू से सुबह निकल कर शाम तक बसें पहलगाम पहुंचा देती हैं। पहलगाम पहुंचकर बस मार्ग समाप्त हो जाता है और आगे का मार्ग को पैदल, टट्टुओं पर या डांडियों में बैठकर तय किया जाता है। यहां से श्री अमरनाथ की गुफा 48 किलोमीटर दूर है। यहां से यात्री गर्म कपड़े, जूते, छड़ी, छाता तथा 2-3 दिन के लिए खाने की सामग्री खरीदते हैं। यहीं, घोड़े किराए पर भी मिलते हैं पहलगाम से श्रद्धालु अपने सामन और कपड़ो के लिये कई बार कुली भी रखते है। और पड़ावों पर रात बिताने के लिए तंबू भी हर जगह मिलते हैं।

शेषनाग में डाक बंगला है किंतु मेले के दिनों में भीड़ की अधिकता के कारण कुछ लोग पहलगाम से भी किराए पर तंबू ले जाते हैं। पहलगाम की समुद्र से उचाई 7200 फीट की दुरी पर है। पहलगाम से अमरनाथ जाने का रास्ता सरल और सुविधा जनक समझा जाता है। पहलगाम से 16 किमी दूर स्थित चंदनबाड़ी तक मिनी बस की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद 32 किमी का सफर पैदल तय कर गुफा तक पहुंचा जा सकता है। पहलगाम में गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से लंगर की व्यवस्था की जाती है


अगर आप कोई प्रश्न है तो ये पोस्ट करें!

यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप अपनी टिप्पणी कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपको जवाब / समाधान प्रदान करने का प्रयास करेगी

Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
Kishor kumar
Kishor kumar
June 25, 2022 8:28 am

6 july ka amarnath yatra ka registration hai nunban base Camp me 5 July ko rhona hai ya 6 July