ओडिशा का श्री जगन्नाथ मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। ओडिशा की धार्मिक नगरी, पुरी को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। सप्त पुरियों में से एक होने के कारण इसे मोक्षदायिनी कहा गया है।ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। कहा जाता है की द्वापर के बाद भगवान श्रीकृष्ण पुरी में निवास करने लगे और उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा उनके साथ यहीं विराजते हैं।
जगन्नाथ मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय का पावन स्थल है। भारतीय विद्वानों के अनुसार श्री बद्रीनाथ, सतयुग, का धाम है। श्री रामेश्वरम, त्रेतायुग,का श्री द्वारकापुरी, द्वापरयुग, का तथा श्री जगन्नाथपुरी, वर्तमान कलियुग, का धाम माना जाता है। मान्यता यह भी है कि भगवान श्रीविष्णु , बद्रीनाथ धाम, में स्नान करते हैं। द्वारिका धाम, में वस्त्र पहनते हैं। जगन्नाथ पुरी धाम, में भोजन करते हैं और रामेश्वरम, में विश्राम करते हैं।
वहा सस्ते
में रुकने और खाने की क्या व्यवस्था है
Mat I know about a room for 4 person and charges please