केदारनाथ देश के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है | यहाँ गर्मियों में ठंडा और सुखद वातावरण होता है जो की आराम के पल बिताने और केदार धाम के दर्शन करने का सही समय होता है | केदारनाथ का मौसम पूरे वर्ष भर हर माह के दौरान अक्सर बदलता रहता है |
गर्मियों में यहाँ का मौसम ठंडा होता है | इस दौरान आराम से शांति के पल बिताने और केदार धाम के दर्शन करने का सबसे सही समय होता है | इस मौसम में यहाँ का वातावरण बहुत सुखद रहता है | मंदिर के दर्शन करने, आसपास के रमणीय स्थलों को देखने और यात्रा करने के लिए ये सबसे उचित समय होता है | ग्रीष्मऋतु (मई से जून) में यहाँ का औसतन तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है |
मॉनसून में, भूस्खलन आने का खतरा रहता है इसलिए श्रद्धालुओ को मानसून के मौसम में केदारनाथ की यात्रा करने से बचना चाहिए | मानसून की शुरुवात जुलाई माह के अंत में होती है जबकि सितम्बर माह के शुरुवाती हफ्ते तक मानसून रहता है | मानसून (जुलाई से अगस्त) में कभी-कभी बारिश होती है और तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में, केदारनाथ मंदिर बंद होता है और कोई भी केदारनाथ में नहीं रहता है। 6 माह (नवंबर से अप्रैल) तक भगवान केदारनाथ की पालकी को गुप्तकाशी के पास उखीमठ नामक स्थान पर रखा जाता है और मई के महीने में वापस केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद स्थापित किया जाता है | मई माह में केदार धाम के कपाट सभी तीर्थयात्रियो के लिए खोल जाते है जो भगवान केदार के दर्शन के लिए भारत के सभी हिस्सों से एकत्रित होते है |
वर्ष के अधिकांश महीनो में केदारनाथ का मौसम ठंडा होता है | केदारनाथ यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मई, जून, सितंबर और अक्टूबर के माह में होता है। मानसून के समय केदारनाथ के विभिन्न पडावो में भू-स्खलन का खतरा रहता है इसलिए इस दौरान यात्रा से बचना चाहिए |
केदारनाथ धाम के मौसम का विवरण (माह के हिसाब से) |
|
मई के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 14C और न्यूनतम तापमान: 5C. मई के मौसम में तापमान में थोडा ठण्ड और थोडा गर्मी रहती है और यह माह यात्रा के सबसे उपयुक्त है | केदारनाथ मंदिर के कपाट आमतौर पर मई महीने में खुलते है | इस महीने में रास्ते खुले होते है और सभी पर्यटक और तीर्थयात्री यात्रा का आनंद कर सकते है | इस महीने ऊँचे स्थानों पर बर्फ देखी जा सकती है | |
जून के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 18C और न्यूनतम तापमान: 9C. जून का महिना केदारनाथ के नजदीकी स्थानों पर ट्रैकिंग और अन्य साहसी खेलो के लिए आदर्श है | इस दौरान वातावरण गरम रहता है और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहते है | |
जुलाई के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 17C और न्यूनतम तापमान: 10C. जुलाई माह में मौसम सुखद रहता है और बारिश की बौछारे देकने को मिलती है | जुलाई साल का सबसे गर्म महिना होता है | इस महीने में बारिश से भू-स्खलन का खतरा भी रहता है जिस से श्रद्धलुओं और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | |
अगस्त के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 18C और न्यूनतम तापमान: 10C. अगस्त माह में केदारनाथ के नजदीकी क्षेत्र में प्राकृतिक आकर्षण के साथ साथ ट्रैकिंग का आनंद भी लिया जा सकता है | लेकिन इस मौसम में कभी कभी बारिश होते से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है | आसमान साफ़ और ठंडी हवाएं वातावरण को ठंडा रखती है | |
सितम्बर के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 15C और न्यूनतम तापमान: 8C. इस महीने वातावरण खुशनुमा और बहुत ही संदर प्रतीत होता है | सितंबर के महीने ठण्ड काफी कम रहती है और यात्रा के लिए उचित समय है | इस माह बारिश बहुत कम होती है इसलिए प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है | |
अक्टूबर के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 12C और न्यूनतम तापमान: 5C. इस महीने मौसम ठंडा रहता है जिस के कारन तीर्थयात्रियों को यात्रा करने में मुश्किलें आ सकती है | यह महीना यात्रा का अंतिम महिना होता है और इसके बाद केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए जाते है | इस माह के बाद भारी बर्फ़बारी के कारण यात्रा मार्गो को बंद कर दिया जाता है | |
नवम्बर के माह में केदारनाथ का मौसम | अधिकतम तापमान: 4C और न्यूनतम तापमान: 0C. नवंबर के महीने में मौसम ठंडा रहता है और इस माह में बर्फ़बारी होना आम है | इस माह में पर्यटक बर्फ़बारी का आनंद ले सकते है | भारी बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो जाते है । |
दिसम्बर के माह में केदारनाथ का मौसम | दिसम्बर का महिना बहुत ही ठंडा रहता है | सड़के बर्फ से ढकी रहती है और मौसम असहनीय रहता है | |
जनवरी के माह में केदारनाथ का मौसम | जनवरी के महीने में हिमपात होता है जिससे मौसम बहुत ही ठंडा हो जाता है । अधिकतम तापमान 0 डिग्री तक चला जाता है और कंपकंपाने वाली ठण्ड बढ़ जाती है | |
फरवरी के माह में केदारनाथ का मौसम | हिमपात के साथ ठंडा ठंडा। फरवरी बेहद ठंडा है और अक्सर बर्फबारी इस क्षेत्र को पर्यटन गतिविधियों के लिए उपयुक्त नहीं बनाती है। |
मार्च के माह में केदारनाथ का मौसम | मार्च का महिना बहुत ही ठंडा रहता है। बाहरी वातावरण बहुत ही खुशनुमा और सुगन्धित रहता है | इस मौसम में गर्म कपड़ो के अति आवश्यकता होती है | |
अप्रैल के माह में केदारनाथ का मौसम | अप्रैल माह में मौसम बहुत ही ठंडा रहता है । इस महीने के अंत से तापमान बढ़ने लगता है लेकिन जमीन पर कुछ बर्फ देखने को मिल सकती है। |
मेरी माता जी की उम्र 85 वर्ष की है,क्या उनको दर्शन के लिए सितंबर माह में ला सकता हूँ।