धाम यात्रा

स्वर्ण मंदिर की भूगोलिक स्तिथि और आर्किटेक्चर

स्वर्ण मंदिर – भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित है। जो 67 स्क्वायर फीट एरिया मे मानव निर्मित पवित्र सरोवर के बीचो-बीच बना है। गुरुद्वारे का क्षेत्रफल 40.5 स्क्वायर फुट का है। गुरुद्वारे के चार द्वार हैं। मुख्य द्वार पर घंटाघर बना है। मुख्य रास्ते के अंत में दर्शनी देवरी मौजूद है जो एक मेहराब है। गुरुद्वारा का दरवाजा लगभग 10 फीट ऊंचा है। और 8 फीट 6 इंच चौड़ा है। दरवाजों में बहुत ही सुंदर तरीके से डिजाइन बनाए गए हैं तो देखने में बहुत ही भव्य लगते हैं। यह दरवाजा मुख्य राष्ट्रीय ब्रिज रास्ते के सामने खुलता है जो 202 फीट लंबा और 21 फीट चौड़ा है। मंदिर पुल द्वारा किनारे से जुड़ा हुआ है।

श्री हरिमन्दिर साहिब में अनेक तीर्थस्थान हैं। इनमें से बेरी वृक्ष को भी एक तीर्थस्थल माना जाता है। इसे बेर बाबा बुड्ढा के नाम से जाना जाता है ब्रिज से 13 फीट चौड़ा प्रदक्षिणा बना हुआ है जो मुख्य मंदिर के चारों ओर घुमा हुआ है। यही रास्ता भगवान के दर्शन तक पहुंचाता है जिसे हर की पौड़ी भी कहा जाता है। पहले मंजिल की छत की ऊंचाई 26 फीट 9 इंच है। पहले मंज़िल के ऊपर चोटी पर चारों तरफ एक 4 फीट ऊंचा पैरापेट बनाया गया है जिनमें चार मम्तीस भी बनाए गए हैं। मंदिर ऊपर का गुम्बद – उलटे कमल का फुल और छतरी वही के कमरे के ऊपरी भाग में एक गुंबद बनाया गया है जिसमें कमल फूल की उल्टी पंखुड़ियां बनी हुई है और उसके ऊपर सुंदर सा कलर और छतरी बना हुआ है। श्री हरमंदिर साहिब यह स्वर्ण मंदिर हिंदू मुस्लिम और सिख धर्म के लोगों के बीच एक महान सद्भाव का प्रतीक है जो हम सभी जातियों रंग-रूप के लोगों को मिलजुल कर शांति के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री हरिमन्दिर साहिब परिसर में दो बड़े और कई छोटे-छोटे तीर्थस्थल हैं। ये सारे तीर्थस्थल जलाशय के चारों तरफ फैले हुए हैं। इस जलाशय को अमृतसर, अमृत सरोवर और अमृत झील के नाम से जाना जाता हैं। झील में श्रद्धालु स्नान करते हैं। यह झील मछलियों से भरी हुई है। यह मंदिर जमीन की सतह से ज्यादा ऊपर नही बना। पूरा स्वर्ण मंदिर सफेद संगमरमर से बना हुआ हैं। और इसकी दीवारों पर सोने की पत्तियों से नक्काशी की गई है।

अकाल तख्त – गुरुद्वारे के बाहर दाईं ओर अकाल तख्त है। यहाँ दरबार साहिब स्थित है। संगमरमर से बनी यह इमारत देखने योग्य है। इसके पास शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समि‍ति‍ का कार्यालय है, जहां सिखों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।


अगर आप कोई प्रश्न है तो ये पोस्ट करें!

यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप अपनी टिप्पणी कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपको जवाब / समाधान प्रदान करने का प्रयास करेगी

Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
Anil Patidar
Anil Patidar
July 18, 2022 2:36 pm

स्वर्ण मंदिर के सरोवर का क्षेत्रफल कितना है