धाम यात्रा

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से भी बड़ा गुरूद्वारा

अमृतसर की दक्षिण दिशा में संतोखसर साहब और बिबेसर साहब गुरूद्वार है। इनमें से संतोखसर गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर से भी बड़ा है। महाराजा रणजीत सिंह ने रामबाग पार्क में एक समर पैलेस बनवाया था। इसकी अच्छी देखरेख की गई जिससे यह आज भी सही स्थिति में हैं। इस महल की बाहरी दीवारों पर लाल पत्थर लगे हुए हैं। इस महल को अब महाराजा रणजीत सिंह संग्राहलय में बदल दिया गया है।

इस संग्राहलय में अनेक चित्रों और फर्नीचर को प्रदर्शित किया गया है। यह एक पार्क के बीच में बना हुआ है। इस पार्क को बहुत सुन्दर बनाया गया है। इस पार्क को लाहौर के शालीमार बाग जैसा बनाया गया है।

संग्राहलय में घूमने का समय- सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। यह सोमवार को बंद रहता है।


अगर आप कोई प्रश्न है तो ये पोस्ट करें!

यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो आप अपनी टिप्पणी कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपको जवाब / समाधान प्रदान करने का प्रयास करेगी

Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Inline Feedbacks
View all comments
Rakesh Lalit
Rakesh Lalit
January 20, 2021 11:19 am

25 व 26 जनवरी को बाबा जी के दर्शन करने गुरुघर में रहने की व्यवस्था चाहिए, फ़ोन किया है कोई उठा नही रहा, रहने की व्यवस्था कैसे हो सकती है रहना गुरु घर है परिवार है 4 बड़े 1 बच्चा है